नर्मदापुरम पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में परीक्षा पर चर्चा

Join Us

नर्मदापुरम। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में परीक्षा पर चर्चा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीताशरण शर्मा विशिष्ट अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक प्रतिनिधि विवेक गौर सांसद प्रतिनिधि मनोज शर्मा अध्यक्ष मण्प्र तैराकी संघ पीयूष शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत पूर्व नगर मंत्री मनीष परदेशी तथा भवानी गौर अंकित साहू श्रीमति माया केवट आदि गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधायक एवं सांसद महोदय ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया एवं छात्र.छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों से चर्चा की विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारी अनुभव और सुझाव साझा किए। विधायक ने एवं सांसद विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सहजता से समाधान किया और आगे बढ़ने के लिए उन्हें कड़ा परिश्रम करके अपने आप को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। सांसद ने कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। माननीयों द्वारा महत्व्पूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव दिया गया कि विद्यार्थी मेहनतए अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ भविष्य में देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सक्षम होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देगें। चर्चा के उपरांत पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ.साथ सामाजिक उत्तयरदायित्व निभाने की प्रेरणा दी गई। इस कार्यक्रम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों में अतिउत्सााह देखने को मिला एवं विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान अपनी पढाई में आ रही समस्या्ओं से माननीयों को अवगत कराया जिनका अतिथियों द्वारा निराकरण किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कम्‍प्‍यूटर सांइस के विभागाध्याक्ष देवेश तिवारी एवं श्रीमति नमामि मिश्रा द्वारा किया गया । संस्था के प्राचार्य डॉ पीण्सी नरवरे द्वारा उदबोधन में मुख्य अतिथि विधायक विशिष्ट अतिथि सांसद एवं सभी माननीयों का सहसम्मान आभार व्यक्त किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यदक्ष. आरण्आर चन्द्रारकर अकुंर संक्सेाना सौरभ केथवास एवं संस्था के समस्त व्याख्याता सहित अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Previous articleरायपुर संस्था में मनाया गया उमंग कार्यक्रम
Next articleप्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन पर आज से शुरू होगा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा