सीहोर। समाजसेवी व कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा का जनहितेशी उल्लेखनीय कार्य को लेकर समाज वरिष्ठजनों ने उनकी भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए उनके जन्मदिन पर पुष्पमालाऐं पहनाकर एवं मीठाई खिलाकर उनकी दीर्घायू की कामना करते हुए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व नगर सेठ राकेश राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, म.प्र.कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री डॉ.अनीस खान, वरिष्ठ समाजसेवी के.जी.बैरागी, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक धर्मेन्द्र यादव, पुरुषोत्तम मीणा आदि ने श्री शर्मा को जन्मदिन की बधाई व आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बधाई देने वालों में पूर्व पार्षद श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, बहादुर सिंह दांगी, किशन राय, सीताराम यादव, इश्तयार खाँ, मनीष मेवाड़ा, प्रवेश राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








