सिद्धपुर सेवा भारती जिला सीहोर  सुपोषण भारत अभियान कार्यक्रम का धामंदा गांव में हुआ समापन

Join Us

सीहोर। राष्ट्रीय सेवा भारती उपक्रम सुपोषण भारत अभियान कार्यक्रम का प्रारंभ 8 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित हुए इस अभियान के अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर निबंध लेखन,पेंटिंग, स्लोगन, नारे प्रतियोगिता संगोष्ठी एवं अन्य प्रकार के कार्यक्रम हुए कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य शिविर के साथ संपन्न हुआ अतिथि के रूप में डॉ धनीराम जी पवार विशेष आमंत्रित सदस्य सेवा भारती मध्य भारत प्रांत  सुरेंद्र मिश्रा राजगढ़, विभाग संयोजक डॉ. सीताराम गट्टानी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.पुष्पा कनौजिया स्त्री रोग विशेषज्ञ सरपंच चतुर्भुज जी विपुल जी भाई साहब जिला सचिव रेट क्रॉस सोसाइटी श्री कमल सिंह जी सचिव सेवा भारती जिला सीहोर श्री हिंदू सिंह परमार सदस्य सेवा भारती  जिला समिति सीहोर श्री महेंद्र वर्मा जी सदस्य सेवा भारती जिला सीहोर श्री सुनील भारती पूर्ण कालिक सहयोग एवं उपस्थिति रही भारत माता पूजन के साथ स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में 400 महिला पुरुष एवं बालक बालिकाओं की उपस्थिति रही जिसमें 250 बालक बालिकाओं सहित लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया सेवा भारती जिला सचिव महोदय द्वारा सुपोषण भारत अभियान के अंतर्गत सप्ताह भर कार्यक्रम किए गए इसके बारे में बताया इसके तत्पश्चात डॉक्टर धनिया राम जी भाई साहब ने सेवा भारती संगठन का परिचय दिया उन्होंने बताया समाज के निर्माण के लिए सेवा भारती विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य समाज के सहयोग से कर रही है आप सभी सहयोग प्रदान करें जिससे सेवा भारती के कार्यों को विस्तार होगा कार्यक्रम समापन करने के पश्चात विवेकानंद बस्ती में संस्कार केंद्र का उद्घाटन भी हुआ डॉ धनीराम जी भाई साहब ने बताया संस्कार केंद्र चलाने का उद्देश्य क्या है एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ.जीतेन्द्र पाठक नेत्र रोग विशेषज्ञ,,डॉ.गगन नामदेव दंत चिकित्सक,डा श्रीमल जी मेवाड़ा अटल हॉस्पिटल सीहोर , रेड क्रॉस अस्पताल एवं अन्य डॉक्टर स्टॉप ने सेवाएं प्रदान की हिंदू सिंह परमार जी भाई साहब ने आभार व्यक्त किया।

Previous articleवरिष्ठजनों ने किया कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा का सम्मान
Next articleमहंगी बिजली और किसानों की मांगो को लेकर कांग्रेस की आमजन किसान न्याय पदयात्रा गुरुवार को