नवरात्र और दशहरा को लेकर हिंउस की बैठक संपन्न

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। आगामी त्यौहार के अंतर्गत 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र और गुरुवार 02 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर विजयोत्सव के रूप भव्य दशहरा चल समारोह  तथा छोला दशहरा मैदान पर होने वाले रावण दहन, कार्यक्रम दुर्गा विसर्जन चल समारोह को लेकर श्री हिंदू उत्सव समिति भोपाल  की एक अहम बैठक आज पुराने शहर के श्री अग्रवाल विश्रांति भवन में समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी के  अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने नवरात्रि, दशहरा पर्व को मनाने और दशहरा चल समारोह के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार साझा किए। वहीं बैठक में अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने नवरात्रि में भी दुर्गा उत्सव समितियों से मां दुर्गा जी के सौम्य रूप, महिषासुर मर्दिनी रूप और माता काली जी के शास्त्र सम्मत रूप में प्रतिमा की स्थापना करने एवं शहर की गरबा समारोह का आयोजन करने वाली समितियों से और  गरबे के आयोजन में शामिल होने वाले युवाओं से पारंपरिक परिधान में परिवारजनो के साथ गरबे में शामिल होने की बात कही। तिवारी ने बताया कि इस वर्ष दशहरा पर्व पर 02 अक्टूबर को निकलने वाले भव्य चल समारोह की तैयारियां की जा रहीं हैं साथ ही जिला प्रशासन ,नगर निगम भोपाल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विजय भूमि छोला दशहरा मैदान में दशहरा के सुचारू और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए चर्चा की गई है। इस अवसर पर समिति के सदस्यगण, गणेश राठौर, अनिल चौधरी, संजय साहू महेंद्र दवे, बच्चन आचार्य, दिलीप गुप्ता, मधुर अग्रवाल, सुभाष रायजादा, स्मित जैन, मुकेश राठौर, संदेश नेमा,विनोद साहू, हेमंत शर्मा,महेश अग्रवाल, तनिष्क नेमा विनम्र कोठारी, रिंकेश सिंहल, मयूर उपाध्याय, मोहन विश्वकर्मा, अभिषेक राठौर, संजय नेमा, सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Previous article“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” में वृहद स्तर पर आयोजित हों कार्यक्रम : कलेक्टर सिंह
Next articleमीडिऐशन फॉर नेशन अभियान हेतु बैठक आयोजित