“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” में वृहद स्तर पर आयोजित हों कार्यक्रम : कलेक्टर सिंह

Join Us

भोपाल। (आरएनएस)।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में सभी विभागों वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने एवं कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, एडीएम अंकुर मेश्राम, पी.सी. शाक्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों को सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिनांकवार गतिविधियों का कैलेंडर बनाने, वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा कार्यक्रमों की जानकारी पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अभियान की सतत् निगरानी के लिए कहा। कलेक्टर सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के प्राथमिकता से निराकरण करने, फॉर्मर रजिस्ट्री, धारणाधिकार, नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन से संबंधित प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।उन्होंने  सभी जिला अधिकारियों को विभागीय प्राथमिक हितग्राही मूलक योजनाओं में प्रभावी प्रगति लाने के निर्देश दिए।

Previous articleमनी प्लांट एवं फ्रिज की ट्रे को जरूर देखे एवं हर सात दिन में पानी साफ करें
Next articleनवरात्र और दशहरा को लेकर हिंउस की बैठक संपन्न