भोपाल। (आरएनएस)। पं. खुशीलाल शर्मा, शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के तत्वाधान में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में “रन फॉर आयुर्वेदा” 16 सितंबर को प्रात: 08 बजे संस्थान परिसर रजत जयंती ऑडीटोरियम से मैनिट चौराहा तक का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी रन फॉर आयुर्वेदा कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।








