जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आज

Join Us

भोपाल। (आरएनएस)।अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र भोपाल आलोक शर्मा की अध्यक्षता में 16 सितंबर को सायं 04 बजे, जिला पंचायत सभागृह में बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल ने बताया कि बैठक में एम.पी.आर. विद्युत वितरण कं.लि., जल संसाधन, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी,आबकारी, प्रधानमंत्री सड़क योजना, कृषि, सामाजिक न्याय, शिक्षा (पीएमपोषण) एवं अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से विभाग से संबंधित एजेण्डा अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Previous articleप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण कार्यों की गति को और बढ़ाकर कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें
Next articleआयुर्वेद दिवस पर “रन फॉर आयुर्वेदा” आज