पूर्व कांग्रेस सांसद मोहिंदर केपी के बेटे की मौत, जालंधर में बेकाबू कार ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर

Join Us

जालंधर (आरएनएस)। पंजाब के जालंधर में 4 गाडिय़ों की भीषण टक्कर में पूर्व सांसद व वरिष्ठ अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिच्ची केपी (36) की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात हुई। जालंधर के माडल टाउन के माता रानी चौक के पास देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक ने तीन गाडिय़ों को टक्कर मारी। इसके बाद फरार हो गया। हादसे में फॉर्च्यूनर कार में सवार पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के पटेल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिची दो बहनों का इकलौता भाई था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक तीन गाडिय़ों को टक्कर मार भाग गया। क्रेटा कार में चालक के साथ-साथ एक बच्चा और महिला थी, जिन्हें चोटें आई। रिची दोस्त को मोबाइल लौटाने के लिए घर से कार में निकला था कि रास्ते में हादसा हो गया। केपी पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के रिश्तेदार हैं। वह पीपीसीसी के प्रधान, सांसद, पूर्व सीडब्लयूसी के सदस्य और पंजाब के मंत्री रह चुके हैं। वह इन दिनों अकाली दल में हैं। कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
वहीं, केपी के रिश्तेदार अमरीक सिंह ने बताया कि यह हादसा बेकाबू क्रेटा कार की वजह से हुआ। ग्रैंड विटारा गाड़ी और रिच्ची की फॉर्च्यूनर गाड़ी आमने सामने आ रहीं थी। इस दौरान एकदम से गली से निकली क्रेटा गाड़ी ने पहले ग्रैंड विटारा गाड़ी को टक्कर मारी और फिर फॉर्च्यूनर गाड़ी से सीधी टक्कर हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleजम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा फिर स्थगित, तेज बारिश और भूस्खलन से खतरा बरकरार
Next articleडिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवारज् लखनऊ एयरपोर्ट पर टेकऑफ के वक्त पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक