नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा

Join Us

भोपाल (निप्र)। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश भऱ के किसानों को खाद क्याों नहीं मिल पा रही है। उन्होंने प्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। सिंघार ने कहा खाद कागजों में है लिकिन किसानों को नहीं मिल रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश भऱ के किसानों को खाद क्याों नहीं मिल पा रही है। उन्होंने प्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। सिंघार ने कहा खाद कागजों में है लिकिन किसानों को नहीं मिल रही है। सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं को स्कूटी दे रहे हैं बधाई, किसानों को खाद भी बांट देते तो अच्छा होता। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब में पानी से फसल निकाल रहे लेकिन एमपी के किसान परेशान है। सिंघार ने कहा कि हमने सुझाव दिया था सोसायटी के बजाय पंचायत स्तर पर मंगवाकर उतना खाद दे दिया जाय। मैनेजमेंट और प्लानिंग में कमी है, केंद्र से कितनी खाद मांगी गई सरकार को इसपर जवाब देना चाहिए। जब तानाशाही होती है तो विरोध होता है, अगर यही स्थिति रही तो देश में भी तख्तापलट होगा। परिवारवाद पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- बीजेपी नए-नए शगूफे लाती है। परिवारवाद में कई लोग शामिल हैं। जो योग्य है, चाहे परिवार का है या न हो, योग्य लोगों को राजनीति में लाना चाहिए। सिंघार ने कहा कि कालाबाजारी के कारण मध्यप्रदेश में खाद वितरण नहीं हो रही है। 16 लाख यूरिया,7 लाख डीएपी बची रही ये 3 साल का आंकड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यूरिया और डीएपी बचा हुआ है तो फिर क्यों आ रही है किसानों को दिक्कतें। ये मेरी नहीं सदन के अंदर फर्टिलाइजर विभाग ने जानकारी दी है। कालाबाजारी करने के लिए सिस्टम को बिगाड़ा गया है। खाद थी लेकिन किसानों तक नहीं पहुंची।

Previous articleजितनी ऊंची होगी बेटियों की उड़ान, उतना ही उज्ज्वल होगा भारत का भविष्य: सिंधिया
Next articleत्योहारी सीजन में दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, पांच आतंकी दबोचे; आईईडी बनाने वाला सामान बरामद