सुशीला कार्की बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री,जनरेशन-जेड के बीच बनी सहमति

Join Us

 नेपाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव
काठमांडू(ए)। नेपाल से अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेपाल सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का नाम अंतरिम पीएम के लिए लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जनरेशन-जेड की वर्चुअल मीटिंग में उनके नाम पर आम सहमति बनी है। जानकारी के मुताबिक, इस ऑनलाइन बैठक में करीब 5,000 लोगों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से सुशीला कार्की का नाम प्रस्तावित किया गया। नेपाल में तख़्तापलट की स्थिति बन चुकी है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और लगभग 10 मंत्रियों ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस समय देश की कमान सेना के हाथों में है। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भडक़ी हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं।
कौन हैं सुशीला कार्की?
73 वर्षीय सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला जज रही हैं और बाद में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रही। उनका जन्म 7 जून 1952 को बिराटनगर में हुआ। 11 जुलाई 2016 को वे सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं, हालांकि करीब एक साल बाद, 30 अप्रैल 2017 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया और उन्हें पद से हटा दिया गया। कार्की अपने माता-पिता की सात संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने 1972 में बिराटनगर के महेंद्र मोरांग कैंपस से बीए किया। 1975 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में मास्टर की डिग्री और 1978 में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया। इसके बाद उन्होंने 1979 में वकालत शुरू की थी।

Previous articleनेपाल सुप्रीम कोर्ट में 60,000 फाइलें जलीं, हथियार लूटे
Next articleबाढ़ और भूस्खलन प्रमुख कारण पेड़ों की अवैध कटाई