जबलपुर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गठित रजिंदर सिंह छाबड़ा बने प्रथम अध्यक्ष

Join Us

जबलपुर / नगर के समस्त गुरुद्वारों के प्रधान साहिबों की उपस्थिति में गुरुद्वारा गोरखपुर में आयोजित एक अहम बैठक में सिख समाज के विभिन्न मसलों के निवारण हेतु “जबलपुर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी” का गठन किया गया । यहां सर्वसम्मति से स. राजिंदर सिंह छाबड़ा को प्रथम अध्यक्ष घोषित किया गया । वहीं, स. प्रताप सिंह विरदी, हरिन्दर सिंह ब्रोका को उपाध्यक्ष, स. मंजीत सिंह ननड़ा महासचिव, स. सतपाल सिंह संधू , स. हरदेव सिंह पांधे सह- सचिव, स. हरमिन्दर सिंह सैनी कोषाध्यक्ष तथा स. दिलबाग सिंह फ्लोरा को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया l कमेटी का गठन सिख समाज के गुरुद्वारों की देखरेख, सामाजिक एवं पारिवारिक संबंधी मुद्दों के निवारण हेतुकिया गया है l भविष्य में सिख समाज के बुजुर्गो, महिलाओ,व युवाओं को भी कमेटी से जोड़ा जाएगा l
इस मौके पर कमेटी ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।

Previous articleअख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल हाकी प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व मिला एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को
Next articleगौशालाओं को स्वावलंबी बनाना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव