वेलांकन्नी मां का जन्म उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

Join Us

8 सितंबर 2025, निर्मला चर्च प्रांगण में वेलांकन्नी माता के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल में मां के जन्म उत्सव के दिन उपस्थित मुख्य याजक परमश्रद्धेय बिशप डॉ. जे. जी. वलन आरसू, धर्माध्यक्ष कैथोलिक धर्मप्रांत, अति श्रद्धेय एबट एस. अरुल अमलराज ओ. प्रेम, उपस्थित गणमान्य अतिथि, एवं हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तगणों द्वारा माता का 53वॉ वार्षिक महोत्सव निर्मला चर्च में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम संध्या 5:30 बजे प्रारंभ किया गया। मां के आदर में भव्य शोभायात्रा, मिस्सा बलिदान एवं उपस्थित समस्त भक्तगणों हेतु प्रतिभोज का आयोजन किया गया। पल्ली पुरोहित फा. फ्रांसिस जेवियर, पल्ली सचिव. शैलेश चार्ज एवं संयोजक. क्लेमेंट पायस, मनीष चार्ल्स, पुष्पराज बर्नार्ड, रोहित गवांडे, मोहित गवांडे, डेनिस क्लेमेंट, रूपेश गायकवाड, लॉरेंस बर्नाबास, एरिक दास, रवीश चार्ल्स, फ्रांसिस मारियन, क्रूज एंथोनी ने उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में घमापुर पुलिस प्रशासन को भी इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Previous articleपश्चिम मध्य रेलवे से होकर चलेंगे पूजा स्‍पेशल ट्रेनों के 50 फेरे
Next articleअख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल हाकी प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व मिला एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को