स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विचित्र कुमार सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं आहार वितरण

Join Us

भोपाल (निप्र)। विचित्र कुमार सिन्हा बहुमुखी प्रतिभा के धनी राष्ट्र सेवा में अपना सारा जीवन समर्पित करने वाले व्यक्तित्व का नाम था। जिनकी पुण्यतिथि पर आज 05 सितम्बर को दैनिक क्षितिज किरण के प्रधान कार्यालय 22 विचित्र विला प्रोफेसर कॉलोनी के सभागार में शाम 4.00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति के पदाधिकारी, सदस्यों के साथ साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात विचित्र कुमार सिन्हा समिति द्वारा प्रेरणा सेवा ट्रस्ट ”सहाय” के अन्तर्गत हमीदिया अस्पताल भोपाल में आहार ग्रहण कराया गया। जिसमें समिति के सचिव श्री के.के.सक्सेना जी,श्री विलक्षण सक्सेना जी, श्रीमती भावना सक्सेना जी, श्री विजय जुनेजा जी, निर्भय मीणा जी,राजेश मोहनियां जी, संदीप पंडा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे

Previous articleबुंदेलखंड त्याग और बलिदान में कभी पीछे नहीं रहा, पन्ना हीरा और महावीरों की है धरती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleमुंबई पर मंडराया खतरा, आतंकी संगठन ने दी 34 मानव बम लगाने की धमकी