भोपाल (निप्र) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के सपूत, महान साहित्यकार स्व. श्री शरद जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित स्व. श्री शरद जोशी ने समाज, राजनीति एवं कला को मानवीय संवेदनाओं से अभिसिंचित किया। उनकी रचनाएं आमजन की प्रखर आवाज के रूप में साहित्य जगत की अमूल्य निधि हैं। हमारी स्मृतियों में वे सदैव ही स्मरणीय रहेंगे।








