पितृपक्ष में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन

Join Us
बनखेड़ी। पितृपक्ष में पूर्वजों की शुभ आशीर्वाद एवं उनकी पावन स्मृति में पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में  9 सितंबर 2025 मंगलवार से 15 सितंबर 2025 सोमवार तक श्रीमद् भागवत महापुराण का सामूहिक आयोजन किया जा रहा है। उक्त महापुराण का वचन कथा व्यास पूज्य पंडित मोहन बाबू शास्त्री सेवानिवृत्ति धर्माचार्य आर्मी के मुखारविंद द्वारा किया जाएगा। महापुराण का आयोजन कलश यात्रा के साथ सुबह 10 बजे श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ किया जावेगी। महापुराण की प्रथम दिवस श्रीमद् भागवत महात्म नारद भक्ति संवाद ज्योति दिवस परीक्षित जन्म वराह अवतार तृतीय दिवस ध्रुव चरित र पहला चरित्र अजामिल समुद्र मंथन वामन अवतार पंचम दिवस गोवर्धन लीला, रासलीला सिस्टम दिवस कंस वध रुक्मणी हरण एशिया मांतक मनी कथा राज सूर्य यज्ञ सप्तम दिवस सुदामा चरित्र के साथ कथा का समापन होगा।
महापुराण के प्रमुख यजमान श्रीमती सावित्रीबाई तिवारी मोहन पटवा सुनील कुमार साहू रजत मालपानी रंजीत साहू गंगाराम साहू भगवान दास कसेरा प्रमुख है। महापुराण का समापन एवं महाप्रसादी 16 सितंबर 2025 मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से होगी। श्रीमद् भागवत महापुराण आयोजन समिति ने अपील की है की महापुराण में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ ग्रहण करें।
Previous article“शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता “- आचार्य डाॅ. गोपाल प्रसाद खड्डर
Next articleपितृपक्ष में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन