युवक को घर से बाहर बुलाकर बदमाशों ने चाकू से किया कातिलाना हमला

Join Us

भोपाल(ए.)। शहर के अवधपुरी थाना इलाके में दो आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रुप घायल कर दिया। आरोपी एक्टिवा से फरियादी युवक के घर के बाहर पहुंचे और आवाज देकर उसे बाहर बुलाया। बाहर आने पर दोनों बदमाश उसे अपने साथ गाड़ी पर बैठकर साथ चलने का दबाव बनाने लगे। युवक के मना करने पर उसकी बदमाशों से बहसबाजी हो गई। इसके बाद एक बदमाश ने अपने पास रखा चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। आरोपी के जानलेवा हमल से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु शाह (21) पिता संतोष शाह अवधपुरी खुर्द का रहने वाला है। वहीं आरोपी चिन्ना पोपली और आलोक भी उसी इलाके में रहते हैं। विष्णु शाह से आरोपियो को पुरानी मारपीट की बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी का बदला लेने की नीयत से आरोपी 1 सितंबर को विष्णु के घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाने के लिये आवाज लगाई। विष्णु के घर से बाहर आने पर आरोपियो ने उससे विवाद किया इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर उस पर कातिलाना हमला कर दिया। आधा दर्जन से अधिक बार किए जाने के कारण के सिर,हाथ, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सो में घातक चोटें आई हैं। हमले के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। घायल को परिवार वालो ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानलेवा हमले की वारदात फरियादी के घर के बाहर लगे सीसीटीती कैमरे में कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि वारदात का कारण पुरानी रंजिश सामने आ रहा है, फिलहाल आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये गये है। बदमाशो की गिरफ्तारी के बाद ही हमले का सही कारण साफ हो सकेगा।

Previous articleजीएसटी दरों में कटौती का निर्णय सभी सैक्टर के लिए गुलदस्ते के समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleखेत पर काम के दौरान युवक की करंट लगने से मौत