पश्चिम मध्य रेल के बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहराव
जबलपुर । रेलवे द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 01926/01925 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन के मध्य 10-10 ट्रिप साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पश्चिम मध्य रेल के बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम एवं इटारसी हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल पर समय-सारिणी का विवरण निम्नानुसार है:-
गाड़ी संख्या 01926 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 सितंबर से 26 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन स्टेशन से दोपहर 12:50 बजे प्रस्थान कर, बीना 15:18 बजे, विदिशा 16:20 बजे, रानी कमलापति 17:15 बजे, नर्मदापुरम 18:43 बजे, इटारसी 19:15 बजे पहुँचकर और गुरुवार सुबह 11:25 बजे हड़पसर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01925 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 सितंबर से 27 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को हड़पसर स्टेशन से दोपहर 15:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी मध्यरात्रि 02:55 बजे, नर्मदापुरम 03:18 बजे, रानी कमलापति 04:40 बजे, विदिशा 05:30 बजे, बीना 07:33 बजे और शुक्रवार सुबह 10:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी।
ठहराव: ललितपुर, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अमहदनगर एवं दौड़ कॉर्ड लाइन।
कोच संरचना: एक वातानुकूलित 2 टियर, 3 वातानुकूलित 3 टियर, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।








