लक्ष्य से कम वसूली करने वाले कर संग्रहिता विनोद धुर्वे को कारण बताओं नोटिस जारी

Join Us

जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व वसूली की समीक्षा लगातार की जा रही है। उनके द्वारा समीक्षा के दौरान सभी संबंधितों को बकाया करों की राशि के अनुसार वसूली के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किये गए हैं परन्तु लक्ष्य के अनुरूप वसूली की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी तारतम्य में आज संभाग क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 17 के कर संग्रहिता विनोद धुर्वे को अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती अंजू सिंह द्वारा कार्य के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही करने पर कारण बताओं नोटिस जारी कर वसूली के कार्यो में सुधार लाने के निर्देश दिये गए है। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठकों में सभी संभागीय कार्यालयों को वसूली एवं रसीदों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये गए थे। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार अगस्त 2025 की समीक्षा की गयी थी, जिसमें वार्ड क्रमांक 17 कर संग्रहिता विनोद धुर्वे द्वारा वसूली एवं रसीदें कम पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन खराब रहा है, इनको तीन दिवस के अंदर कम रसीदों, वसूली के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Previous articleमहिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले पूर्व पार्षद मंसूरी को मिली सशर्त जमानत
Next articleनवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान