सतना शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विरोध, पीसीसी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। सतना शहर के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ इकबाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद विरोध दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि शहर में जिसे कोई नहीं जानता। उसे शहर जिलाध्यक्ष बना दिया गया है।युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष मशहूद शेरु अहमद ने बातचीत में बताया कि ये जो शहर अध्यक्ष बने हैं इकबाल। इनका परिवार बिहार का रहने वाला है। हम लोग पुश्तैनी कांग्रेसी हैं। उनकी एक भी धरने प्रदर्शन की फोटो दिखा दी जाए। मैं 25 साल से कांग्रेस के लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरे ऊपर 22-22 मुकदमे लगे हैं। मैं जेल भी गया हूं। मैंने लाठियां डंडे खाएं। राहुल जी ने कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने को कहा था।आगे मशहूद अहमद शेरू ने बताया कि मैंने बड़े कांग्रेसी नेताओं से मिलने की कोशिश की। पर मुझे कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए धरने पर बैठे हैं। मेरी मांग है कि किसी आम कांग्रेसी कार्यकर्ता को शहर जिलाध्यक्ष बनाया जाए। जिलाध्यक्ष की रेस में 18-18 उम्मीदवार हैं।

Previous articleयुवती का लहूलुहान शव मिला
Next articleएनसीसी कैडेट्स को दिया लार्वा का डिमॉन्स्ट्रेशन