जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

Join Us

 भोपाल (आरएनएस)। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में एडीएम अंकुर मेश्राम, पी.सी. शाक्य ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 122 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।एडीएम मेश्राम, शाक्य ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Previous articleसिंहस्थ से जुड़े सभी निर्माण कार्य दिसम्बर 2027 तक अनिवार्यत: करें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleजमानत पर आए प्रेमी ने मारा चाकू