व्रतोपासना के साथ हो रही हैं अनेक प्रतियोगिताएं
नर्मदापुरम। जैन समाज के प्रमुख पर्व पर्युषण पर्व की शुरुआत हो चुकी है। समाज में विशेष उत्साह व उल्लास है। इस पर्व पर जैन मंदिरों में विशेष आयोजन शुरू हो गए हैं। जो दस दिनों तक जारी रहेंगे। जैन धर्मावलंबी दस दिनों तक अपने दसधर्म उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, सोच, संयम, तप त्याग, आंकिचन एवं ब्रह्मचर व्रत का पालन कर संयम से 10 दिनो में तप आराधना करते हैं।
मंदिर जी में 10 लक्षण विधान का आयोजन हो रहा है। सायं काल मंदिर जी में मंगल आरती एवं प्रवचन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के आयोजन प्रतियोगिताएं 10 दिनों तक करवाई जाती है। मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रावक जन, अपनी उपस्थिति देकर अपने कर्मों की निर्जला का त्योहार पर्यूषण पर्व भक्ति भाव से मना रहे हैं। समाज के समाजसेवियों द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।






