नर्मदापुरम/इटारसी। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का लोकार्पण कुछ दिनों बाद इटारसी में होने जा रहा है।कार्यालय का निर्माण विश्वनाथ टाकीज क्षेत्र में किया गया है।कार्यालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है।जिला कांग्रेस कार्यालय का लोकार्पण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के हाथ होगा।जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जानकारी देते हुये बताया कि इटारसी में जिला कांग्रेस कार्यालय शुरू किया जा रहा है।विश्वनाथ टाकीज क्षेत्र में कार्यालय बनाया गया है।जिसका कार्य पूर्ण हो चुका है।कार्यालय का उदघाट्न लोकार्पण कार्यक्रम 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच किया जाना है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ,पूर्व विधायक संजय शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल द्वारा किया जायेगा।प्रदेश अध्यक्ष से तारीख मिलने के बाद कार्यालय के उदघाट्न की तारीख तय की जायेगी।इसी के साथ ही उदघाट्न के दिन वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा भी आयोजित होगी।जिसको लेकर भी तैयारियां की जा रही है।वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल होंगे।कलेक्टर सोनिया मीना को यात्रा के बाद ज्ञापन भी सौपा जायेगा।
Home नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कार्यालय का लोकार्पण प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पटवारी द्वारा...






