नर्मदापुरम। शर्मा भोजनालय चाचा की चपातियां नर्मदापुरम द्वारा पूर्व वर्षों की तरह श्री राधा अष्टमी प्रकटोत्सव एवं राधा जी का छठी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के मुख्य सूत्रधार पं पंकज शर्मा, एवं श्रीमती नीतू शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक नमन नर्मदा गार्डन भोपाल चौराहा में उत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत पूजन अर्चन अभिषेक, भजन कीर्तन होंगे। उल्लेखनीय है कि पं शर्मा के पिता श्री द्वारा भी यह आयोजन अनेक वर्षों से उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता रहा है।






