बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इछावर तहसील में सेक्टर संगठन समीक्षा हुई संपन्न

Join Us

सीहोर। सीहोर जिले की इछावर के रविदास धर्म शाला में बहुजन समाज पार्टी की बैठक का आयोजन कमलेश दोहरे जोन प्रभारी सागर के निर्देश अनुसार किया गया, बैठक में उपस्थिति पदाधिकारियों को  बैठक में मुख्य अतिथि  एन.पी. सागर, जिला प्रभारी बसपा सीहोर ने पूर्व में दिए गये कार्यों की समीक्षा की एवं विशिष्ट अतिथि अनोखीलाल मालवीय जिला प्रभारी बसपा सीहोर द्वारा संगठन बनाने आने वाली दिक्कतों से कैसे निपटना है और हर हाल में संगठन बनाने पर विचार व्यक्त किए, संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष बसपा सीहोर मौजूद रहें। बैठक में संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष ने बताया कि इछावर विधानसभा को 28 सेक्टरो में विभाजित किया गया है, जिसमें आज 5 सेक्टरों जिम्मेदारी दे दी गई है और विधानसभा में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी सम्मानित साथियों ने संकल्प लिया कि हम अपने अपने क्षेत्रों पार्टी को मजबूत करेंगे अनोखीलाल मालवीय ने कहा कि इछावर विधानसभा में बहुत समय से पार्टी का काम किया है और विधानसभा इछावर में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े और अल्पसंख्यकों  पर अन्याय अत्याचार बहुत ज्यादा होते रहते हैं। हम लोग पार्टी के द्वारा जिला एवं तहसील प्रशासन को अवगत कराया जाता है और लोगों को न्याय मिलना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एन.पी. सागर जिला प्रभारी बसपा सीहोर ने कहा कि  इछावर विधानसभा  अध्यक्ष गेंदालाल सूर्यवंशी लागातार अनुशासन हीनता, वरिष्ठ पदाधिकारीयो के निर्देशों का पालन नहीं करना, पार्टी विरोधी गतिविधियों करने के कारण, अनुशासन हीनता  देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया जाता है और उनके स्थान पर धर्मेन्द्र बड़ोदिया को कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष बसपा इछावर नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में बटनलाल गैलेरिया विधानसभा प्रभारी, लखनलाल बड़ोदिया  विस प्रभारी बसपा इछावर, देववक्स बामनिया विस महासचिव इछावर, सरोज मालवीय विस सचिव, सुशील बड़ोदिया विस कोषाध्यक्ष बसपा, संतोष बामनिया, सज्जन बकोरिया, कैलाश मालवीय, राजेश जांगड़े आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleमहिलाओं को शराबी बताने पर जीतू पटवारी का पुतला फूंका, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा- माफी मांगें पीसीसी चीफ
Next articleछावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व