महिलाओं को शराबी बताने पर जीतू पटवारी का पुतला फूंका, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा- माफी मांगें पीसीसी चीफ

Join Us

सीहोर। देश और प्रदेश में भाजपा सरकारों के द्वारा तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है। इसके अलावा देश के प्रधानीमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किए जा रहे है। वहीं दूसरी और महिलाओं के सबसे बड़े पर्व हरतालिका तीज के मौके पर कांग्रेस के द्वारा महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को शराबी बताने के विरोध में पुतला दहन किया। कोतवाली चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
हरतालिका तीज के पावन अवसर पर पटवारी का महिलाओं को शराब से जोड़ना अपमानजनक है। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने पटवारी के बयान को शर्मनाक बताया। जब तक पटवारी माफी नहीं मांगते, प्रदेश की महिलाएं उन्हें माफ नहीं करेंगी। विरोध प्रदर्शन में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुए। नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता कमलेश कटारे जी,गोपाल सोनी जी,वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल मालवीयजी,मोहन चौरसिया जी,अशोक सिसोदिया जी,मांगीलाल सोलंकी जी,प्रमोद त्यागी जी, जिला मंत्री नूतन राठौड़, जिला मंत्री सरोज राठौर जी,प्रेमलता राठौर जी, हरीश कौशल जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष  सीमा परिहार जी ,प्रीति सोनी जी,हर्ष राठौड़ जी,डॉ गगन नामदेव, आशीष पचौरी जी ,पार्षद कमलेश राठौर जी ,नरेंद्र राजपूत जी अमित निखरा जी,राजेश परिहार जी ,जितेंद्र यादव जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील राय जी,विजय यादव जी,अनिल परमार जी,प्रणय शर्मा जी,हर्ष ताम्रकार जी,राहुल विजयवर्गीय जी,समीर नानू सेन, बंटी भाई, अरविंद जाट,दीपक बड़ोदिया एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Previous articleकिसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Next articleबहुजन समाज पार्टी विधानसभा इछावर तहसील में सेक्टर संगठन समीक्षा हुई संपन्न