छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व

Join Us

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी छावनी दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा निवास पर छावनी दशहरा उत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें सर्व सहमति से पार्षद आशीष गेहलोत को दशहरा उत्सव समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह नीरज ताम्रकार को श्रीराम बारात का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक श्री अरोरा ने कहाकि लगातार 35 सालों से अधिक समय से शहर के मध्य बाल विहार के भव्य मैदान पर इस बार 71 फीट से अधिक ऊंची का रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस मौके पर मंच पर भजन संध्या के अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार विजय दशमी पर्व प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहाकि समिति द्वारा भव्यता एवं ऐतिहासिक रूप से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसमें विशालकाय रावण का आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि छावनी दशहरा उत्सव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान यहां पर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों ने भव्य रूप से उत्सव मनाए जाने के लिए अनेक सुझाव दिए है। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष विनित गोयल, गब्बर यादव, सेवा यादव, राजू बोयत, छगन यादव, कोषाध्यक्ष के रूप में विशाल सेन, स्वागत अध्यक्ष राजेश परिहार, राम बारात अध्यक्ष नीरज ताम्रकार, प्रभारी धर्मेन्द्र माहेश्वरी को बनाया गया है। आगामी दिनों में छावनी से करीब 500 से अधिक लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर बैठक में ईश्वर सिंह चौहान, अजय रायकवार, विष्णु संघानी, अंकुश महेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, उपेश माहेश्वरी, लक्की सक्सेना, संचित पटेल, प्रवीण यादव आदि शामिल थे।

Previous articleबहुजन समाज पार्टी विधानसभा इछावर तहसील में सेक्टर संगठन समीक्षा हुई संपन्न
Next articleयूएस में बच्चों के कातिल की बंदूक ने खोला गहरा राज, भारत के लिए लिखा था ऐसा खौफनाक पैगाम