वीडियो कॉल कर महिला का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Join Us

 – कॉल आने पर पीडि़ता के बेटे ने रिसीव कर गलती से चालू कर दिया था बैक कैमरा
भोपाल(ए.)। मिसरोद थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता का आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही आपत्तिजनक फोटो खींचने के बाद उसे ब्लेकमेल कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के मोबाइल पर वीडियो कॉल किया तब उसके बेटे ने कॉल रिसीव कर लिया, इस दौरान बेटे से फोन का बैक कैमरा चालू हो गया था। उस समय पीडि़ता बाथरूम से नहाकर निकली थी, और कपड़े चैंज कर रही थी। यह देख आरोपी ने अपने मोबाइल से उसके अशलील वीडियो रिकार्ड करने के साथ ही फोटो खींच लिए थे। बाद में आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर बात करने मिलने आने के लिए दबाव बनाया। जब महिला ने उसका विरोध करते हुए मना किया तब आरोपी ने अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों पर उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मामला कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाटखेड़ी में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बीते अप्रैल माह में वह बाथरूम से नहाकर निकली और कपड़े बदलने लगी, उसी समय उसके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया, घर में खेल रहे बेटे ने कॉल रिसीव कर मोबाइल का बैक कैमरा चालू कर दिया। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने कपड़े बदलते समय महिला का आपत्तिजन वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को वीडियो कॉल कर उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर उसे कपड़े उतरवा कर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फोटो खींच लिए।
महिला का अश्लील वीडियो व फोटो बनाने के बाद आरोपी पीडिता को ब्लैकमेल करते हुए बात करने और मिलने के लिए दबाव बनाकर होटल बुलाने लगा। महिला उसकी नियत समझ गई और उसने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी अक्सर उसे वीडियो कॉल कर परेशान करने लगा। आरोपी के लगातार धमकाने पर भी महिला उससे मिलने से इंकार करती रही। साथ ही महिला ने उसे समझाइश दी की वह उसे तंग करना छोड़ दे और समाज में उसे बदनाम करने की कोशिश न करें। थोड़े समय बाद आरोपी ने एक अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए, जिसमें महिला का पति, भाई-भाभी सहित अन्य रिश्तेदार व परिचितों को जोड़ा और उस ग्रुप में महिला के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। पीडि़ता ने बताया की आरोपी ने हाल ही में एक और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उस पर भी पीडिता का अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। उसकी हरकतों व ब्लैकमेलिंग से परेशान पीडिता आाखिरकार थाने पहुंची और शिकायत कर दी। शुरुआती जॉच के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Previous articleसमाजसेवी दादा निर्मल केसवानी की पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली नई राह
Next articleगाजा संकट पर इजरायल के खिलाफ एक्शन नहीं ले पाई सरकार, गुस्साए विदेश मंत्री ने दे दिया इस्तीफा