काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर सीएमएचओ का कड़ा रुख, निलंबन और वेतन वृद्धि रोकने की होगी कार्यवाही

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों का मैदानी स्तर पर ठीक ढंग से क्रियान्वयन नहीं करने पर सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने कड़ा एक्शन लेते हुए सवा दर्जन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इनके विरुद्ध निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने सहित अन्य अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी में उदासीनता बरतने पर ये कार्यवाही हुई है। कर्मचारियों द्वारा अनमोल पोर्टल पर प्रसव पूर्व पंजीयन बेहद कम संख्या में किए गए हैं।शनिवार को सीएमएचओ द्वारा कोलार एवं गोविंदपुरा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई थी। इस दौरान मैदानी स्तर पर सेवाओं को सही ढंग से क्रियान्वित नहीं करने पर उनके द्वारा कड़ी नाराजगी जताई गई। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कोलार सर्किल के वार्ड 51 की एएनएम को निलंबित करने और वार्ड 82 एवं 84 की एएनएम के वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही प्रभारी अधिकारियों को प्रतिदिन पोर्टल आधारित समीक्षा के निर्देश भी दिए गए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व सेवाएं देना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। कर्मचारियों की उदासीनता अथवा लापरवाही के कारण हितग्राहियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वार्ड क्रमांक 51 की सुश्री सुषमा मंडल, सुश्री सृष्टि धवाले, वार्ड क्रमांक 82 की सुश्री कविता सिंह , फूलकली सिंह, वार्ड क्रमांक 84 की सुश्री प्रीतू पटेल, सुश्री दिव्या अहिरवार, वार्ड क्रमांक 12 की सुश्री शांति ख़बसे, सुश्री ममता मानकपुरी, वार्ड क्रमांक 16की सुश्री राखी राठौर, सुश्री राजकुमारी कोरी, वार्ड क्रमांक 64 की सु श्री सारिका भालेकर, श्री संतोष शुक्ला, वार्ड क्रमांक 66की सुश्री रीता कौरव, सुश्री प्रेमलता नागले एवं वार्ड क्रमांक 67 की सुश्री उमा भराड़े सहित स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्यवाही हुई।

Previous articleसुप्रीम कोर्ट के आदेश की परिपालना के लिए जिम्मेदार कौन-इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
Next articleचार युवकों ने एक छात्र को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा