5, 6 और 7 सितंबर को आगरा में आयोजित हो रहे भारत भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों संबंधी बैठक राष्ट्रीय मंत्री व मध्य क्षेत्र संगठन प्रमुख डॉ. एच. पी. तिवारी की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कमलेश लोखंडे जी की विशेष उपस्थिति में मंच के क्षेत्रीय कार्यालय गुलमोहर, भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में जनसंख्या की असंतुलित वृद्धि और उसके दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी सनातनी बंधुओं को इसके प्रति जागरुक करने की महती आवश्यकता बताई गई। समान नागरिक संहिता और हिन्दू राष्ट्र निर्माण पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता हेतु सतत् प्रयास पर बल दिया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष श्री बी. के. तिवारी, श्री योगेंद्र शर्मा ,श्री शिवम् सिंह परिहार,श्री ज्ञानेश्वर शुक्ल,श्री घनश्याम नारायण पांडे ,श्री हेमंत नामदेव व श्री श्रेयांश तिवारी सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।








