सीहोर। प्राचीन स्वयंभू पेशवा कालीन श्री सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज सिद्धपुर सीहोर के मुख्य पु.प्रबंधक पं भुवनेश व्यास ने बताया कि दिनांक 20 अगस्त 2025 को पुजारी पीठाधीश्वर डॉ. चारु चंद्रा व्यास (गुरु दीदी),मुख्य पू.प्रबंधक आचार्य नरेंद्र व्यास ने श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर ,एवं मंदिर प्रांगण की सम्पूर्ण चार्ज व्यवस्था (सर्वोच्च न्यायाल के आदेश अनुसार) प्राप्त किया।
साथ ही दिनांक 27 अगस्त 2025 से वरद विनायक महा गणेश चतुर्थी पर्व के 10 दिवसीय महा मेले की दिव्य तैयारिया हर्षौल्लास के साथ प्रारंभ हो गई है।
मंदिर में व्हीआईपी दर्शन की व्यवस्था मंदिर के समय, व्यवस्था के अनुसार मंदिर प्रबंधन के द्वारा संचालित होगी। किसी भी विशेष क्यक्ति के आगमन की सूचना पूर्व में मंदिर प्रबंधन को देना होगा ।
मंदिर प्रबंधन योग्य पद को विचार करके मंदिर की समय परिस्थिति को देखकर व्यवस्था प्रदान कर पायेगा।








