जिंदा जली मां-बेटी: बच्ची समेत महिला ने खुद को लगाई आग, तड़प-तड़पकर हुई मौत, घर से धुआं उठता देख मचा हडक़ंप

Join Us

डबरा (आरएनएस)। ग्वालियर जिले के डबरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपनी तीन साल की मासूम के साथ आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने खुद को और अपनी बच्ची को आग के हवाले कर दिया। घर से धुआं उठता देख पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह हृदय विदारक घटना देहात थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सिमरिया ताल गांव में मनीषा बघेल नामक महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बच्ची के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली। आग में जलकर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मनीषा का पति और अन्य परिजन घर के बाहर गए हुए थे।
00

Previous articleमेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में आकार ले रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleअगर गिरफ्तार किया व्यक्ति बरी होता है तो फिर जेल भेजने वाले पीएम-सीएम को भी सजा दी जाए: सिसोदिया