ग्वालटोली में होगा रंगारंग कार्यक्रम
नर्मदापुरम। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के आयोजन केसरिया गार्डन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति और समस्त यादव समाज ग्वालटोली के द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी खेमचंद यादवेश ने देते हुए बताया कि आयोजन का यह 27 वां वर्ष है। इस दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस सुबह 10 बजे से महिला भजन मंडलों के द्वारा भजनों की प्रस्तुति हुई। दूसरे दिन दोपहर के समय केसरिया गार्डन में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कक्षा चौथी से आठवीं तथा कालेज स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए भागवत कथा प्रश्नों के उत्तर प्रतियोगिता होगी। आयोजन समिति के द्वारा दूसरे दिन सुबह 9 बजे से नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव लीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कलाकार ओपी शर्मा, और अानंद नामदेव,और साथी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। जन्मोत्व की लीला के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रतियोगियों को अतिथियों के द्वारा पुरूस्कार प्रदान किए गए।






