मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Join Us

भोपाल (निप्र) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र को स्वतंत्र कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अनेक सेनानियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस वर्ष हम स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साथ मना रहे हैं। आने वाले समय में श्रीगणेश उत्सव की उमंग भी देखने को मिलेगी। प्रदेश सरकार और समाजों ने मिलकर पर्व और त्यौहार मनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए विशेष त्यौहार है, जो हमें आत्म-चिंतन, भविष्य की रूप-रेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चले ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया के समक्ष भारत के शौर्य को प्रदर्शित किया है।

 

 

Previous articleगीदड़ भभकियों पर भारत का करारा जवाब, कहा- हद में रहे पाकिस्तान वरना..
Next articleनर्मदापुरम जिले में खरीफ सीजन हेतु यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता