प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विधार्थियों के लिए निशुल्क टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Join Us

(योजना क्रमांक 7851 के अंतर्गत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल)

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आज़ाद शा. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर में संचालित स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं को स्वरोजगार एवं वित्तीय साक्षरता की दिशा में सक्षम बनाने हेतु योजना क्रमांक 7851 के अंतर्गत  30 कार्य दिवसीय “टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन दिनांक 11 अगस्त 2025 से प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को एमिनेंस कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग सलूशन के ट्रेनर श्री बलराम राठौर द्वारा दिया जा रहा है| प्रशिक्षण के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र मे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. गणेश लाल जैन ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि वे अकाउंटिंग, बुक कीपिंग एवं जीएसटी आदि के व्यावहारिक ज्ञान में दक्ष बन सकें। कार्यक्रम की संयोजक एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की टी.पी.ओ. डॉ. हुमा अख्तर ने बताया कि इस प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को टैली ERP 9 / टैली प्राइम सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर खाते बनाने, वाउचर एंट्री, जीएसटी प्रबंधन, बैलेंस शीट निर्माण जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाएंगी।एनिमेंस कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग सोल्यूशन के डायरेक्टर श्री आशिफ कुरैशी द्वारा 30 दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई गई साथ ही प्रशिक्षण के पश्चात विभिन्न संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराए जाने के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शीलचंद्र गुप्ता  एवं डॉ. आमिर एजाज़ ,सहायक प्राध्यापक डॉ. मौली थॉमस, सहायक प्राध्यापक एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्री विनय मणि त्रिपाठी स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के समिति सदस्य डॉ. अजयपाल प्रजापति, डॉ. दीपक बकोरिया एवं सुश्री सलोनी वाक्तरिया इत्यादि एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे |

Previous articleभाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने किया राठौर समाज के चल समारोह का स्वागत
Next articleचर्च मैदान पर-राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता