चर्च मैदान पर-राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता

Join Us

 एक तरफा मुकाबले में जबलपुर ने नीमच को 11-1 से हराया, जिया ने किए 5 गोल
सीहोर। पूरे प्रदेश के प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिता श्री कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को पहला मैच जबलपुर ने नीमच को 11-1 से हराया। इस मैच में जबलपुर की स्ट्राइकर जिया ने 5 गोल किए। बुधवार को आवासीय खेल-कूद विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीम में भाग ले रही है  इस प्रतियोगिता में पहला मैच जबलपुर विरुद्ध ईगल क्लब नीमच के मध्य खेला गया जिसमें जबलपुर 11-1 से विजय रही जबलपुर की ओर से जिया ने 5 गोल किए श्रेया रजक ने 2 गोल किए अवनी ने 1 गोल किया निधि ने 1 गोल किया पलक ने 1 गोल किया शिल्पी ने 1 गोल किया। नीमच की ओर से एकमात्र गोल गरिमा ने किया प्रतियोगिता में दूसरा मैच नेशनल क्लब इंदौर विरुद्ध श्योपुर के मध्य खेला गया जिसमें नेशनल फुटबॉल क्लब इंदौर 5-0 से विजय रही नेशनल क्लब इंदौर की ओर से अंजली शर्मा ने 4 गोल किए आकांक्षा वर्मा ने 1 गोल किया प्रतियोगिता में तीसरा मैच सरदारपुर फुटबॉल क्लब विरुद्ध सिंगरौली के मध्य खेला गया जिसमें यह मैच सरदारपुर फुटबॉल क्लब 2-0 से विजय रही सरदारपुर की ओर से सोनू ने 1 गोल किया दिव्यांशी ने 1 गोल किया इस प्रतियोगिता में कल 3 मैच खेले जाएंगे खिलाड़ियों से परिचय आवासीय स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा ने प्राप्त किया।

Previous articleप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विधार्थियों के लिए निशुल्क टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Next articleसर्व ब्राह्मण समाज के लेटरहेड की जालसाजी का मामला