भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने किया राठौर समाज के चल समारोह का स्वागत

Join Us

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले गए चल समारोह का स्वागत, सत्कार किया तो वहीं चल समारोह में शामिल भी हुए। सीहोर में प्रतिवर्ष राठौर समाज द्वारा यह चल समारोह निकाला जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान श्री अरोरा ने चल समारोह में शामिल राठौर समाज के वरिष्ठजनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तो वहीं चल समारोह पर फूल भी बरसाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर एक महान योद्धा और राजपूत सेनानी थे, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में मारवाड़ राज्य की रक्षा के लिए मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्हें महाराजा जसवंत सिंह की मृत्यु के बाद मारवाड़ में राठौड़ वंश को बनाए रखने का श्रेय दिया जाता है।

Previous articleप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत विशेष अभियान का आयोजन किया गया 
Next articleप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विधार्थियों के लिए निशुल्क टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन