आज दिनांक 13 8 25 को सेक्टर धनखेड़ी के ग्राम निपानिया कला में विभागीय निर्देशानुसार विभाग की मुख्य योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत विशेष अभियान का आयोजन किया गया विशेष अभियान अंतर्गत मातृ वंदना योजना शिविर का आयोजन किया गया शिविर में पात्र महिलाओं का पंजीयन किया गया जिससे महिलाओं को योजना का लाभ मिले एवं कोई भी महिला लाभ से वंचित न रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर कार्यकर्ता के माध्यम से हितग्राही को ढूंढना एवं उनका लाभ देना है कोई भी हितग्राही लाभ से ना छूटे और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना विशेष अभियान में आंगनबाड़ी एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर में ग्राम सचिव सरपंच एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका दीवान मैडम एवं पर्यवेक्षक गुलनाज जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललित वर्मा और अन्य महिलाएं उपस्थित थी परियोजना अधिकारी द्वारा महिलाओं को जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया साथी महिलाओं को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया महिलाओं को बताया गया अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिलना चाहिए विशेष अभियान के चलते हर महिला का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पंजीयन होना अनिवार्य और लाभ मिलना अनिवार्य है








