नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी व्दारा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम गुरूव्दारा सिंधी कालोनी ग्वालटोली नर्मदापुरम में दोपहर 12.30 बजे आयोजित किया गया है। इस आयोजन में 14 अगस्त 1947 के विभाजन की त्रासदी को युवा जानेंगे। वहीं विस्थापित परिवारजन अपनी स्मृतियां बताएंगें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा विजयपाल सिंह ठाकुरदास नागवंशी प्रेमशंकर वर्मा एवं जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।






