हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बनखेड़ी में जन जागरूकता रैली का आयोजन

Join Us

79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों और नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

नर्मदापुरम/ 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विकासखंड बनखेड़ी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक सांदीपनि विद्यालय में जन जागरूकता रैली का आयोजन जन अभियान परिषद द्वारा किया गया। रैली का उद्देश्य घर-घर तिरंगा फहराने और स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री जगदीश प्रसाद मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश सोलंकी ने इस वर्ष भी हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। परिषद सदस्य श्री धर्मेंद्र शर्मा ने नागरिकों से तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करने और राष्ट्रीय पर्व को गर्व एवं उत्साह से मनाने का आग्रह किया।

श्री मकरान सिंह कुशवाहा ने रैली में “हर घर तिरंगा” के नारे लगवाकर देशभक्ति का माहौल बनाया। जन अभियान परिषद द्वारा चयनित संस्था मां नर्मदा ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मैहर ने नागरिकों से तिरंगे की महिमा को नमन करने और हर दिल में देशभक्ति का रंग भरने का आह्वान किया।

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तहसील, तिगड़ा, रुचि मार्केट होते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Previous articleरिहा एवं रिहाई के निकट बंदियों को स्वरोजगार से जोड़ा जाये– कलेक्टर सोनिया मीना
Next articleमहात्मा गांधी महाविद्यालय सीहोर में ‘हर घर तिरंगा’, ‘हर घर स्वच्छता’ स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का क्रियान्वयन