5 हेलमेट का किया गया निशुल्क वितरण
नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले में सड़क सुरक्षा अंतर्गत हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बिना हेलमेट यात्रा करने वाले दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग किए जाने की समझाइए दी जा रही है तथा नियमित रूप से हेलमेट चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस विभाग द्वारा निशुल्क हेलमेट वितरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा जिले भर में 59 चालान बनाकर कुल 18 हजार 700 रुपए वसूला गया। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग द्वारा 13 चालान बनाकर कुल 04 हज़ार 900 रुपए की राशि वसूल की गई। अभियान के तहत मंगलवार को पांच हेलमेट का निशुल्क वितरण भी किया गया।








