14 अगस्त को भगवान धरणीधर जन्मोत्सव पर इछावर में गूंजेगा उत्सव का डंका

Join Us

धाकड़ समाज निकालेगा भव्य वाहन रैली
तैयारियों में जुटे युवा और वरिष्ठ सदस्य
तेजपाल नागर पुन: बने चल समारोह अध्यक्ष
सीहोर । प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी धाकड़ समाज, इछावर जिला सीहोर द्वारा आगामी 14 अगस्त 2025 को भगवान धरणीधर जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर समाज द्वारा डीजे के साथ भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जो ग्रामदेवी दशहरा मैदान इछावर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पुलिस थाना चौराहा होते हुए मेहता गार्डन, वार्ड 12, इछावर में संपन्न होगी।
बैठक की अध्यक्षता जगदीश धाकड़ ने की, बैठक की शुरुआत भगवान धरणीधर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक में प्रमुख रूप से  अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र नागर, सीहोर शहर अध्यक्ष विनोद नागर सहित, भोजराज नागर, राधेश्याम नागर, दिनेश नागर, रामसिंह नागर, मोहन नागर, निखिल नागर, राजकुमार नागर, गजेंद्र नागर, मुरलीधर नागर, रामस्वरूप नागर, जसरथ नागर, ब्रजेश नागर, राकेश नागर, ह्रदेश नागर, राजेंद्र नागर, महेंद्र नागर, महेश नागर सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे। बैठक में सर्व सहमति से चल समारोह अध्यक्ष पुन: तेजपालसिंह नागर को मनोनित किया गया। तेजपाल नागर ने सभी स्वजाति बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भगवान धरणीधर जी के भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम में समय पर पधारने और उक्त आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने की अपील की है।

Previous articleपार्षद सहित अनेक लोगो ने स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मियों के खिलाफ एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleकुबेरेश्वरधाम कंकर-कंकर में हैं शंकर, हर रोज आ रहे हजारों की संख्या में श्रद्धालु