जबरिया घरों में घुसने पर की आफआईआर दर्ज करने की मांग
सीहोर। आम जनता बिजली विभाग की मनमानी से इस समय पूरी तरह त्रस्त हो गई है। इसी को लेकर सोमवार को पार्षद आजम नेता के साथ लोगो ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें बताया गया कि सीहोर नगर में में स्मार्ट मीटर परेशानी का सबब बन गया है आम आदमी की जैव से मोटी रकम वसूली जा रही है वहीं लोगों का कहना है की बिना किसी अनुमति के विद्युत वितरण कंपनी वाले लोग किसी के भी घर में प्रवेश कर रहे है जो बिलकुल नियम विरुद्ध है लोगो के इस बात का विरोध करने पर उन पर बिना बात की कानून कार्यवाही हो जाती है।
इसी बात को लेकर आज पार्षद आजम नेता के नेतृत्व में शहर में अनेकों लोगों द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी का ज्ञापन सोफा है पार्षद आजम नेता का कहना है कि बिजली विभाग के खिलाफ कोई बोलने को कोई तैयार नहीं हे आए दिन लोग बिजली काटने को लेकर या बढ़ती रीडिंग को लेकर या जाँच को लेकर मनचाहे जुर्माना नोटिस दिए जा रहे हैं। लोग परेशान हे जिसमे आज क़स्बा छेत्र से पार्षद आज़म नेता ने नेर्तत्व में एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी श्री तन्मय वर्मा जी को सौंपा गया
ज्ञापन में मांग की गई हे की बिजली विभाग मनचाहा बिल मनचाहा जुर्माना लोगो पर थोप रहा हैं। जहां एक और मात्र उन्नीस यूनिट का बिल 2800 रुपए दिया जा रहा हे दूसरी और बिजली विभाग के अधिकारी बिना जाँच के नाम किसी के घर में भी घुस रहे हे आज़म नेता ने बताया की मेरे वार्ड में बिजली विभाग के ऐ इ श्री अतुलेश जी और आउट सोर्स कर्मचारी श्री राजेश मिश्रा जी जाँच करने को लेकर दो निवास पर पहुंचे वह कोई पुरुष नहीं होने पर महिलाओ द्वारा मनाकरने के बाद भी उनके घर में घुसाने की कोशिश की गई जो एक अपराध है।
घर में प्रवेश का विरोध करने पर
——————————
चौकाने वाली बात ये हे की अगले ही दिन उन दोनों लोगो को जुर्माना राशि के नोटिस मिल जाते हे ये उन घर वालो को मिलते हे जिसमे अधिकारी ने ना लोड चेक किया ना चोरी पकड़ी और जुर्माना कर दिया बिजली विभाग मनचाहा कार्य कर रहा हे जिससे पुरे शहर के लोग परेशान हे ज्ञापन में ऐसे अधिकारियो पर जो बिना बताये बिना किसी भी सरकारी कागज़ के आप कैसे किसी के घर में घुस सकते हे जब की विद्युत वितरण कंपनी के लोगों को किसी बात का डर ही नहीं है ज्ञापन में ऐसे कर्मचारियों पर एफ आई आर की मांग की गई हे और हो रही बिजली बिल में गड़बडिय़ों को लेकर जाँच करने की मांग की गई है।
आवेदनकर्ताओं में मुख्य रूप से पार्षद आज़म नेता, इक़बाल पहलवान, कुंदन भाई, नोशे भाई, डॉ. इरफ़ान, आफाक अंसारी, आमिर मंसूरी, शब्बिर भाई, आशु अली, ज़ीशान भाई, इम्तियाज़ लाला, बबलू, फरहान मियां, सलमान इम्तियाज़, बच्चू, अमिन पठान, शेरू भाई, समीर शेक, बासीम पठान, ज़ैद उमर, नदीम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।








