कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के जन्मदिन पर होगा भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
सीहोर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर राजीव गुजराती मित्रमण्डली के द्वारा आगामी 12 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्थानीय बाल बिहार ग्राउण्ड मनकामेश्वर मंदिर, सीहोर में सांय 4 बजे भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से टीमें भाग लेंगी। मण्डली द्वारा विजेता टीक को नगद 51 हजार रूपये के पुरुस्कार से सम्मानित किया जावेगा।
मित्रमण्डली द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर भव्यता के साथ मनाया जायेगा श्री गुजराती का जन्मदिन
दिनांक 12 अगस्त को प्रात:काल राजीव गुजराती द्वारा भगवान श्री चिन्तामन गणेश मंदिर, खड़े हनुमान मंदिर सहित अनेक प्राचीन धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर जनमानस के लिये सुख समृद्धि की कामना की जावेगी। तत्पश्चात मित्रमण्डली द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित कर भव्यता के साथ श्री गुजराती का जन्मदिन मनाया जावेगा।








