रोड एक्सिडेंट में राधेश्याम ने बचाई दो युवकों की जान, बने प्रेरणा स्त्रोत

Join Us

सीहोर। दिनाँक 08 अगस्त 2025 को योगेश मालवीय ग्राम मेना एवं हरिओम  विश्वकर्मा ग्राम हकीमाबाद निवासी, दोनों की मोटरसाइकिल आपस में  हक़ीमाबाद घाटी पर टकराई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए व सडक़ किनारे खून से लथपथ हालत थे, वहाँ से निकल रहे ग्राम कोठरी निवासी  राधेश्याम बामनिया ने तुरंत अपनी कार से उन्हें  आष्टा के  सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और उनके परिजनों को सूचना भी दी। ज्ञातव्य है कि राधेश्याम बामनिया वर्ष 2016 से नि:स्वार्थ भावना से जनसेवा का काम कर रहे है तथा पूर्व में भी उन्होंने रोड एक्सीडेंट में अनेक लोगों की जान बचाई है। वह अभी डीसीबी बैंक उज्जैन में एरिया मैनेजर है एवं यह आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर के छात्र भी रह चुके है। राधेश्याम बामनिया ने कहा कि अकसर देखा गया है कि ऐसे मौके पर लोग केवल सेल्फी लेने या विडियों बनाकर वायरल करने में लगे रहते हैं, जबकि ऐसे मौके पर हमारा कर्तव्य बनता है कि हम बिना किसी देरी के पीडि़तों की मदद करें, ताकि समय पर उनका ईलाज हो सके।

Previous articleकुबेरेश्वरधाम में मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व, लगाया 11 सौ लड्डू का भोग
Next articleभगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में