कुबेरेश्वरधाम में मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व, लगाया 11 सौ लड्डू का भोग

Join Us

 कांवड यात्रा के पश्चात भी भक्ति चरम पर, हर रोज आ रहे हजारों की संख्या में कांवड यात्री
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने  रक्षाबंधन पर्व पर बाबा को लगा 11 सौ लड्डुओं का भोग लगाया और विशेष श्रंगार किया गया। इस मौके पर सुबह और शाम को आरती की गई और यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं भव्य कांवड यात्रा के पश्चात भी भक्ति और आस्था चरम पर है, हर रोज हजारों की संख्या में शिव भक्त कांवड लेकर भगवान का अभिषेक करने के लिए धाम पर आ रहे है।
शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उमंग से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी था। इसके अलावा सावन पूर्णिमा पर बाबा का विशेष अभिषेक किया गया। हर दिन अभी भी सैकड़ों की संख्या में कांवडिया आस्था और उत्साह के साथ धाम पर आ रहे है। शनिवार को प्रयागराज, महाराष्ट्र से आए कांवड के जत्थे का विठलेश सेवा समिति ने स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर रक्षा बंधन के पर्व पर संध्या आरती का आयोजन किया गया और उसके पश्चात  बाबा की आरती की गई। वहीं लंबे समय से सेवा का कार्य करने वालों ने भी रक्षा बंधन का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि भाई-बहन के अटूट बंधन और स्नेह का प्रतीक यह त्योहार पूरे उत्साह से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर हल्दी, रोली, कुमकुम और चंदन से तिलक किया। उन्होंने भाइयों का मुंह मीठा करवाया और उनकी तंदुरुस्ती व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों की आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि आगामी 13 अगस्त 17 अगस्त तक अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।

Previous articleब्रह्माकुमारीज़ सीहोर सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम
Next articleरोड एक्सिडेंट में राधेश्याम ने बचाई दो युवकों की जान, बने प्रेरणा स्त्रोत