ब्रह्माकुमारीज़ सीहोर सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम

Join Us

सीहोर। ब्रह्माकुमारीज़ सीहोर सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप   शैलेन्द्र राय उपस्थित थे उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बहनों का रक्षाबंधन मनाने का तरीका अलौकिक है यहां आकर मुझे शांति एवं ऊर्जा का अद्भुत अनुभव मिला  हम दीदी के साथ मिलकर 152 स्कूलों में बच्चों को राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा देना और नशा मुक्त भारत अभियान  के अंतर्गत कार्यक्रम करेंगे  सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी पंचशीला दीदी ने  रक्षाबंधन के आध्यात्मिक अर्थ को विस्तार से समझाया। रक्षाबंधन केवल धागा बाँधने का त्यौहार नहीं, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के पवित्र संबंध का प्रतीक है। यह बंधन हमें बुराइयों से रक्षा करने और सद्गुणों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान दीदी ने  माउंट आबू राजस्थान हेड ऑफिस से आई परमात्म प्रेम भरी राखी दिखाते हुवे पत्र सुनाया एवं सभी भाई-बहनों को पवित्र राखी बाँधी और ईश्वर से जुड़े रहने का संकल्प दिलाया। साथ ही, केंद्र में आने वाले सभी लोगों ने इस अवसर पर अपने जीवन में शांति, प्रेम और सदाचार को अपनाने का संकल्प लिया। अंत में, सभी उपस्थित जनों ने इस पवित्र पर्व को आध्यात्मिक उमंग और उत्साह के साथ मनाया।

Previous articleश्रीकृष्ण का जन्म मनुष्य जीवन के उद्धार के लिए हुआ-पंडित चेतन उपाध्याय
Next articleकुबेरेश्वरधाम में मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व, लगाया 11 सौ लड्डू का भोग