ढोल की थाप पर थिरके खंगराले
सीहोर। विश्व आदिवासी दिवस पर सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं दलित नेता नरेन्द्र खंगराले जाटव द्वारा भोपाल नाके पर म.प्र.आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सुनील बारेला, जय आदिवासी युवा शक्ति जिला अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, जय नारायण बारेला, विक्रम सिंह बारेला, दिनेश बारेला सहित सभी अतिथ्यिों खंगराले द्वारा पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कालेज ग्राउण्ड पर ढोल की थाप पर थिरकते हुए आदिवासी भाईयों के साथ खंगराले ने जमकर नृत्य किया। आदिवासियों द्वारा चल समारोह में आदिवासियों द्वारा सामान शिक्षा लागू करो, बिरसा मुण्डा अमर रहे, टंट्या मामा अमर रहे, आदिवासियों का विनाश बंद करो, जल जंगल जमीन की रक्षा कौन करेगा हम करेगें हम करेगें, डॉ.अम्बेडकर का संविधान अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाये गये। कार्यक्रम में दूर दराज से आदिवासी भाई-बहन तीर कमान लेकर अपनी पारम्परिक वेशभुशा में सांस्कृति नृत्य करते हुए नजर आये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव डॉ.अनीस खान, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव, पूर्व पार्षद श्रीमती आरती-नरेन्द्र खंगराले, सीताराम भारती, जय नारायण नरगावले, राकेश डुडवे, भूरालाल बारेला, दिनेश सेमलिया, कमल किशोर जाटव, दीपक सोनकर सहित बड़ी संख्या में आदिवासी महिला, पुरुष उपस्थित थे।








