विदेशी कंपनियों के विरोध में न्यू जय स्तंभ पर एकत्रित हुए नागरिक

Join Us

जलाई विदेशी वस्तुओं की होली

नर्मदापुरम। स्वदेशी जागरण मंच नर्मदापुरम के आव्हान पर शुक्रवार शाम को विदेशी कंपनियों के विरोध में प्रदर्शन करना था। इस विरोध प्रदर्शन में शहर के महिला पुरूष मिलकर करीब दो दर्जन लोग एकत्रित हुए। जिन्होंने विरोध स्वरूप विदेशी वस्तुओं की होली जलाई। स्वदेशी जागरण मंच के संजय कुमार शर्मा, डॉ योगेश मोहना सेठा सहित अन्य सदस्यों ने शहर के नागरिकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नागरिकों के साथ विदेशी वस्तुएं ना खरीदने की शपथ ली।

Previous articleअजाक्स संघ के चुनाव को प्रदेश कार्यालय ने वैध करार दिया
Next articleपत्नी की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास