जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

Join Us

उधमपुर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सडक़ हादसा हुआ, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यह हादसा बसंतगढ़ इलाके के कंडवा क्षेत्र में उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का एक बंकर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में 187वीं बटालियन के कुल 23 जवान सवार थे। जैसे ही यह वाहन कंडवा-बसंतगढ़ मार्ग पर पहुंचा, सडक़ पर बैलेंस बिगडऩे से वह पलट गया और गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे उस समय हुई जब जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।इस घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट ने बताया कि सभी घायल जवानों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सडक़ की खराब स्थिति और वाहन का नियंत्रण बिगडऩा हादसे का कारण माना जा रहा है।घटना पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संवेदना जताई और जिला उपायुक्त सलोनी राय से व्यक्तिगत रूप से बात की।

Previous article24 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Next articleमतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली करके बीजेपी को फायदा पहुंचाया गया : राहुल गांधी