जगदलपुर (आरएनएस)। बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार जारी प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप एवं छग. शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर माड़ डीवजन अन्तर्गत नक्सली संगठन के कंपनी नम्बर 1 सदस्य, प्लाटून नम्बर 12 एसीएम, प्लाटून नम्बर 13 एसरएम, दक्षिण बस्तर डीवजन टेक्निकल टीम सदस्?य, डीएनजी(धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ )डीविजन अन्तर्गत चिन्नापल्ली एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, डीएकेएमएस सदस्य, भूमकाल मिलिशिया कमांडर कैडर के 24 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने आज बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया।आत्मसमर्पित नक्सलियों के उत्साहवर्धन हेतु छग. शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रूपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया ।पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1. बक्सू ओयाम ईनामी 8 लाख ईनाम रूपये, 2 बुधराम पोटाम, ईनामी 5 लाख ईनाम रूपये, वर्ष 2000 से सक्रिय, 3. हिड़मा ऊर्फ हिरिया ईनामी 5 लाख रूपये, वर्ष 2000 से सक्रिय, 4. मंगू उईका ऊर्फ टोग्गी ईनामी 2 लाख रूपये, वर्ष 2004 से सक्रिय, 5. रोशन कारम ऊर्फ सोनू ईनामी 2 लाख रूपये, वर्ष 2010 से सक्रिय, 6. मंगलों पोडिय़ाम ईनामी 2 लाख रूपये, वर्ष 2021 से सक्रिय, 7. कमलू हेमला ऊर्फ कुम्मा वर्ष 2006 से सक्रिय, 8. बुधराम हेमला वर्ष 2014 से सक्रिय, 9. पण्डरू पूनेम ऊफ पदखूटा वर्ष 1997 से सक्रिय ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
0








